अप्रैल 2022 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होने वाली 6 बेस्ट हिंदी डब हॉलीवुड वेब सिरीजों की लिस्ट।
फेमस वेब सिरीज़ Elite और Ozark के नए सीजन्स भी नेटफ्लिक्स इसी महीने रिलीज़ कर रहा हैं। लगातार तीन महीनो तक एक से बढ़कर एक वेब सिरीज़ देने के बाद नेटफ्लिक्स अभी नहीं रुका उसने कंटेंट का यह सिलसिला अभी तक जारी रखा है। जिसमें कई हिट वेब सिरीज़ की वापसी के साथ-साथ कुछ रोमांचक नए प्रोजेक्ट्स को ला रहा है।
जैसे स्कैंडलाज़ स्पैनिश थ्रिलर वेब सिरीज़ Elite जो नेटफ्लिक्स का काफी प्रसिद्ध शो है। उसका सीज़न 5 भी इसी महीने रिलीज़ होने वाला है।
इसी महीने के अंत में, हमें जेसन बेटमैन और लौरा लिंनी की क्राइम सिरीज़ सागा Ozark का आखिरी सीज़न भी देखने को मिलेगा, जिसमें हमें यह पता चलेगा कि क्या बर्डस खुद को नवारो के चंगुल से छुड़ाने में सफल हो पाएंगे या नहीं।
अप्रैल 2022 में नेटफ्लिक्स पर कितनी हॉलीवुड वेब सिरीज़ हिंदी डब में रिलीज़ होने वाली हैं?
अप्रैल 2022 में नेटफ्लिक्स पर 6 हॉलीवुड वेब सिरीज़ हिंदी डब में रिलीज़ होने वाली हैं। जिसमें नई वेब सीरीज के साथ साथ कुछ पुरानी वेब सीरीज के नए सीजन्स भी शामिल है।
ये रही वेब सीरीज़ो की लिस्ट 👇
1. The Last Bus
टोटल सीजन्स 1
हिंदी रिलीज़ डेट: 1 अप्रैल 2022
कहां देखें Netflix पर
वेब सिरीज़ की कहानी
स्कूली बच्चों का एक समूह, जो एक फील्ड ट्रिप पर जाता हैं।जहां "जेनी आर्ब्स" नाम के एक रोबोट की लॉन्चिंग हो रही होती है। एक ऐसा रोबोट जिसे पर्यावरण को साफ करने के लिए बनाया गया है, जिसका अविष्कार जीनियस टेक अरबपति डाल्टन मोंकहाउस नाम के एक शख्स ने किया है। लेकिन जैसे ही उन्हें दुनिया के सामने पेश किया जाता है, रोबोटस वहां पर बैठे सभी दर्शकों को मरना शुरू कर देते हैं। और इसी तरह की घटनाए पूरी दुनिया में होने लगती हैं। बच्चे इस नरसंहार से बचने के लिए वापस अपनी स्कूल बस में चले जाते हैं। जहां से वह अपने घर लौट सकें, लेकिन वे इस बात से अनजान होते हैं कि वह एक खाली दुनिया में लौट रहें है, जहां सब मर चुके हैं। जिसके बाद वह सभी बच्चे इन रोबोट्स के निर्माता से मिलने का फैसला करते है ताकि वह उससे पूंछ सकें कि उसने ऐसा क्यों किया।
लेकिन यह सफर उन बच्चो के लिए इतना आसान नहीं होता रास्ते में उन्हें विशाल जंक राक्षसों के साथ साथ ओर्ब रोबोट्स का भी सामना करना पड़ता है। क्या वह इस दुनिया को बचा पायेंगे या नहीं यह जानने के सिरीज़ को देखें।
2. Elite Season 5
टोटल सीजन्स 5
हिंदी रिलीज़ डेट: 8 अप्रैल 2022
कहां देखें: Netflix पर
वेब सिरीज़ की कहानी
इसकी कहानी लास एन्सिनस नाम के एक स्कूल के आस पास घूमती है। जो ऐसा स्कूल है, जहां सिर्फ अमीरों के बच्चे ही पढ़ते हैं, एक दिन वहां कुछ गरीब बच्चों को स्कूल में एड मिशन मिल जाता है,जिसे देख वहां के अमीर बच्चे खुश नही होते और वह उन्हें परेशान करना शुरू कर देते हैं। लेकिन बाद में जैसे जैसे वक्त बीतता है उन सभी बच्चों की आपस में दोस्ती हो जाती है। यह एक आम टीनएज हाई स्कूल ड्रामा जहां हमें कुछ रोमांचक चीज़ों के साथ साथ थोड़ा रोमांस भी देखने को मिलेगा।
3. Anatomy of a Scandal
टोटल सीजन्स 1
हिंदी रिलीज़ डेट: 15 अप्रैल 2022
कहां देखें Netflix पर
वेब सिरीज़ की कहानी
यह एक ब्रिटिश कोर्टरूम ड्रामा है, एक संसदीय मंत्री जिसका नाम जेम्स है,जिस पर एक भयानक अपराध का आरोप है। उसके ऊपर यह आरोप लगाया जाता है कि उसने एक महिला का बलात्कार किया है। उसकी पत्नी, सोफी, जेम्स की बेगुनाही के बारे में आश्वस्त है, जिसे वह साबित करने में मदद करने की सख्त कोशिश करती है जबकि केट वुडक्रॉफ्ट नाम की बैरिस्टर उसके बारे में ऐसा नहीं सोचती और वह उसे दोषी मानती है और उसे सज़ा दिलाना चाहती है।
4. The Marked Heart
टोटल सीजन्स: 5
हिंदी रिलीज़ डेट 20 अप्रैल 2022
कहां देखें: Netflix पर
वेब सिरीज़ की कहानी
एक सीधा साधा आदमी जो अपनी पत्नी के साथ आराम की बिता रहा होता है। तभी अचानक एक दिन उसकी पत्नी गायब हो जाती है। कुछ दिन बाद जब पुलिस को उसकी पत्नी की लाश मिलती है तो उसे पहचानने के लिए बुलाते है। जब यह पक्का हो जाता है कि वह लाश उसकी पत्नी की ही है तो पुलिस उसकी बॉडी को फोरेंसिक लैब भेज देते है, जिससे यह पता चल सके कि उसके साथ हुआ क्या है। जब रिपोर्ट्स आती हैं तो उसे पता चलता है कि उसकी बॉडी के अंगो को निकाला गया है और फिर उसके बाद उसे मार दिया गया है। जब यह बात उसे पता चलती है तो वह अपनी पत्नी की हत्या करने वाले अंग तस्करी संगठन से बदला लेने पर आमादा हो जाता है, और उस संगठन के साथ जुड़ जाता है।
5. Heartstopper
टोटल सीजन्स: 1
हिंदी रिलीज़ डेट: 22 अप्रैल 2022
कहां देखें: Netflix पर
वेब सिरीज़ की कहानी
यह एक रोमांटिक वेब सिरीज़ है, जिसमें हमें गेय लव स्टोरी देखने को मिलेगी। इस वेब सिरीज़ में दो लड़के होते हैं, जिनका नाम चार्ली और निक होता है। वह दोनो एक ही स्कूल में होते हैं। एक दिन वह दोनो मिलते हैं और दोनो में काफी गहरी दोस्ती हो जाती है। जैसे जैसे वक्त बीतता है तो उन दोनो को एहसास होता है कि उनका रिश्ता दोस्ती से कहीं बढ़कर है। बाद में उन्हें इस बात का एहसास हो जाता है कि वह दोनो प्यार में हैं।
6. Ozark Season 4 Part 2
टोटल सीजन्स: 4
हिंदी रिलीज़ डेट: 29 अप्रैल 2022
कहां देखें: Netflix पर
वेब सिरीज़ की कहानी
इसकी कहानी एक सीधे साधे आदमी की है, जो अपने काम में काफी बढ़िया होता है, लेकिन अपने एक दोस्त की गलती की वजह से वह खतरनाक मेक्सिकन ड्रग माफिया के चंगुल में फंस जाता है और उसके लिए काम करना शुरू कर देता है। जिसमें उसे कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है जैसे वहां के कुछ लोकल गुंडे और एफबीआई जो उनके काम में अर्चन पैदा करते रहते है। तो कैसे वह इन सब चीजों से निकल कर खुद को बचाए रखता है और जानने के लिए सिरीज़ को देखें। यह सीज़न इस सिरीज़ का आखिरी सीज़न है।
मुझे उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा,अगर पसंद आया हो तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूले और हमारी इस वेबसाईट
(filmyjankaari.blogspot.com) को फॉलो करना भी।ताकि इसी तरह की पोस्ट आपको मिलती रहे।
इसे भी पढ़ें :
Comments
Post a Comment