रश्मिका मंदाना की सभी हिंदी डब फिल्मों की सूची।
रश्मिका मंदाना साउथ की एक्ट्रेस और मॉडल हैं। जिन्होने तेलुगु और कन्नड़ दोनो ही भाषाओ की फिल्मों में काम किया हैं। इन्हे एक फिल्मफेयर पुरस्कार और एक दक्षिण भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुका है।
जन्म: 5 अप्रैल 1996 (उम्र 25 वर्ष), विराजपेट
ऊंचाई: 1.61mशिक्षा: रमैया Institute Of Technology
( रश्मिका मंदना से जुड़े कुछ सवाल और जवाब )
1.रश्मिका मंदाना के बॉयफ्रेंड का क्या नाम है ?
रश्मिका का कोई बॉयफ्रेंड नही है, बीच में अफवाह उड़ी थी कि इनका चक्कर विजय देवराकोंडा के साथ चल रहा है। लेकिन बाद में विजय ने खुद इस बात को क्लियर किया था कि, ऐसा कुछ नही है। हम लोग सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।
2.रश्मिका मंदाना के हाथ पर क्या लिखा है ?
Irreplaceable जिसका मतलब होता है कि जिसे हटाया ना जा सके।
3.रश्मिका मंदाना के कितने भाई और बहन हैं ?
रश्मिका की सिर्फ़ एक बहन है, जिसका नाम शिमन मंदाना है।
4.रश्मिका मंदाना की कुल कितनी फ़िल्में हैं ?
रश्मिका की कुल 18 फिल्में हैं।
5.रश्मिका मंदाना की पहली फिल्म कौन सी है ?
रश्मिका की पहली फिल्म Kirrak Party है। जो साल 2016 में रिलीज़ हुई कन्नड़ भाषा की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी,और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लाकबस्टर साबित हुई थी। इसी फिल्म से रश्मिका ने अपनी फिल्मी दुनिया की शुरुआत की थी।
6.रश्मिका मंदाना की कितनी फ़िल्में हिट हुई हैं ?
सिर्फ 11 फिल्में
7.रश्मिका मंदाना की कितनी फिल्में फ्लॉप हुई हैं ?
सिर्फ एक फिल्म, जिसका नाम Dear Comrade है।
8.रश्मिका मंदाना की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म कौन सी है ?
Pushpa : The Rise ( 365 करोड़ )
9.रश्मिका मंदाना की कितनी फ़िल्में हिंदी डब में मौजूद हैं ?
केवल 11 फिल्में, लिस्ट नीचे दी गई है, और कुछ फिल्में अभी हिंदी में रिलीज नही हुई हैं,जो इसी साल यूटयूब पर रिलीज़ हो रही हैं।
10.रश्मिका मंदाना की सभी हिंदी डब फिल्मों को कैसे और कहां देखें ?
सभी फिल्में यूट्यूब पर हिंदी डब में मौजूद हैं।
11.रश्मिका मंदाना की 2022 में कितनी फिल्में हिंदी डब में आने वाली हैं ? नाम और रिलीज़ डेट।
2022 में सिर्फ चार फिल्में आने वाली है,और जानने के लिए इस लिंक पर जाए 👇
12.रश्मिका मंदाना एक फिल्म का कितना लेती हैं ?
रश्मिका एक फिल्म का 4 करोड़ रुपए लेती हैं।13.रश्मिका मंदाना और विजय देवराकोंडा ने साथ में कितनी फिल्में की हैं ?
सिर्फ 2 ही फिल्में साथ में की हैं, Geeta Govindham और Dear Comrade
यह रश्मिका मंदाना की वह फिल्में हैं,जो यूट्यूब पर हिंदी डब में मौजूद हैं ।
ज़रूरी बात : यह रश्मिका मंदाना की वह फिल्में हैं,जो यूट्यूब पर हिंदी डब में मौजूद हैं। अगर आपको इनमें से कोई भी फिल्म हिंदी डब में यूट्यूब पर ना मिले तो, आप इस लिंक👉 Quora पर जाकर उस फिल्म का नाम किसी भी पोस्ट के कॉमेंट बॉक्स में लिखिए आपको उस फिल्म की हिंदी डब लिंक मिल जायेगी।
सभी हिंदी डब फ़िल्मों की लिस्ट 👇
1. यजामना (Yajamana)
2019 रोमांस/एक्शन 2h 44m
imdb रेटिंग : 6.7/10
मुख्य भूमिका : रश्मिका मंदाना और धनजय
फिल्म की कहानी
इस फिल्म की कहानी ग्राम प्रधान के दामाद कृष्णा के उपर आधारित है, जो कि एक क्रूर गैंगस्टर, देवी शेट्टी का सबसे बड़ा दुश्मन बन जाता है। देवी शेट्टी कृष्णा से अपनी भड़ास निकालने के लिए, वह गाँव के तेल संसाधनों को लूटने और गांव वालों की जिंदगी को बर्बाद करने का फैसला करता है।
2. चलो (Chalo)
2018 एक्शन/रोमांस 2h 25m
imdb रेटिंग : 6.3/10
मुख्य भूमिका : रश्मिका मंदाना और नागा शौर्य
फिल्म की कहानी
हरि नाम का लड़का जिसको बचपन से ही लड़ना बहुत पसंद होता है,वह कॉलेज में सबसे लड़ता रहता है। जिसकी वजह से उसके मां बाप उससे बहुत परेशान हो जाते हैं। और उसको ऐसी जगह भेजने का फैसला करते जहां वो सुधर सकें। जिस कॉलेज में उसे भेजा जाता है वहां दो ग्रुप में लड़ाई चल रही होती है। हरि unme एक ग्रुप को ज्वाइन कर लेता है,और वहां भी लड़ना शुरू कर देता है। तभी एक लड़ाई के वह कार्तिका नाम की एक लड़की को देख लेता है। और उससे प्यार करने लगता है। जब दोनो एक दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं, तभी उन्हें यह पता चलता है कि वे अलग-अलग जातियों से हैं। जिसे लेकर वह परेशान हो जाते हैं। हालांकि, बाद में वह अपने रिश्ते के लेकर अपने माता-पिता की मंजूरी के लिए लड़ने का फैसला करते हैं।
3. अंजनी पुत्र (Anjani Putra)
2017, एक्शन/रोमांस, 2h 29m
imdb रेटिंग : 6.2/10
मुख्य भूमिका : रश्मिका मंदाना और पुनीत राजकुमार
फिल्म की कहानी
विराज, जिसके पिता कपड़े का व्यापार करते हैं। उसको पता चलता है कि एक भैरव नाम का गैंगस्टर जो उसके परिवार की जमीन को अवैध रूप से हासिल करना चाहता है। इसी के चलते दोनों के बीच में दुश्मनी छिड़ जाती है।
4. पोगरु (Pogaru)
2019, ड्रामा/एक्शन, 2h 40m
imdb रेटिंग : 5.6/10
मुख्य भूमिका: रश्मिका मंदाना और ध्रुव सरजा
फिल्म की कहानी
इस फिल्म की कहानी ऐसे आदमी की है जो की बचपन से अपनी मां से नफरत करता है। क्योंकि उसकी मां उसके पिता की मौत के बाद किसी और से शादी कर लेती है। जिसकी वजह से वह घर छोड़ कर भाग जाता है और एक मवाली बन जाता है।
5. डियर कॉमरेड (Dear Comrade)
2019, रोमांस/ड्रामा, 2h 50m
imdb रेटिंग : 7.4/10
मुख्य भूमिका : रश्मिका मंदाना और विजय देवराकोंडा
फिल्म की कहानी
बॉबी नाम का लड़का जो एक छात्र संघ का नेता है,जो कि बहुत बहुत गुस्सैल मिजाज का है। एक दिन उसके घर के पड़ोस में एक स्टेट लेवल की महिला क्रिकेटर लिली आती है। जिसको देख कर वह प्यार में पड़ जाता है। हालांकि, उसके गुस्सैल स्वभाव के कारण उनके रिश्ते में दरारें पड़ने लगती हैं,जिसे बॉबी सुधारने का फैसला करता है।
6. गीता गोविंदम (Geeta Govindham)
2018, रोमांस/कॉमेडी, 2h 28m
imdb रेटिंग : 7.7/10
मुख्य भूमिका: रश्मिका मंदाना और विजय देवराकोंडा
फिल्म की कहानी
विजय नाम का लड़का, जो कि कॉलेज में लेक्चरर है। एक बार जब वह बस से अपनी बहन की शादी के लिए अपने गांव जा रहा होता है, तभी उस बस में गीता नाम की एक लड़की चढ़ती है। जिसे देखकर विजय उसे पसंद करने लगता है। विजय उससे बात करता है और दोनो में दोस्ती बन रही होती है कि तभी बस में विजय से हुई एक गलती की वजह से सारी चीजें गलत तरीके से शुरू होने लगती हैं और वह लड़की उससे नफरत करने लगती है। आगे जानने के लिए फिल्म को देखें।
7. देवदास (Devdas)
2018, कॉमेडी/ड्रामा, 2h 44m
imdb रेटिंग : 6.6/10
मुख्य भूमिका: रश्मिका मंदाना, नागा अर्जुन और नानी
फिल्म की कहानी
दास, जो की एक ईमानदार डॉक्टर है। वह एक खूंखार गैंगस्टर देवा से मिलता है, और दोनों में गहरी दोस्ती हो जाती है। हालाँकि बाद में, दास का पेशा ही दोनों दोस्तों के बीच की दरार बन जाता है। और आगे जानने के लिए फिल्म को देखें।
8. भीष्मा (Bheeshma)
2020, रोमांटिक कॉमेडी, 2h 31m
imdb रेटिंग : 6.7/10
मुख्या भूमिका : निथिन और रश्मिका मंदाना
फिल्म की कहानी
भीषमा जो गर्लफ्रेंड के लिए बेकरार है। एक दिन वह चैत्रा नाम की लड़की से मिलता है,जो कि एक आर्गेनिक कंपनी में काम करती है। फिर कैसे वह उस लड़की के चक्कर में उस कंपनी में काम करने करने लगता है। और चैत्रा को पटाने की कोशिश करता है। और क्या होता इस फिल्म में यह जानने के लिए फिल्म देखने जो 19 फरवरी को रिलीज हो रही है।
9. किर्रिक पार्टी (Kirik Party)
2016, ड्रामा/कॉमेडी, 2h 39m
imdb रेटिंग : 8.3/10
मुख्य भूमिका : रश्मिका मंदना और रक्षित शेट्टी
फिल्म की कहानी
फर्स्ट ईयर का इंजीनियरिंग छात्र, कर्ण को अपने कॉलेज की लड़की सान्वी से प्यार हो जाता है। जो कि फाइनल ईयर में पढ़ती है। हालांकि, सानवी के साथ हुई एक दुखद घटना के बाद कर्ण की ज़िंदगी पूरी तरह बदल जाती है।
10. चमक (Chamak)
2017 ‧ रोमांस/कॉमेडी ‧ 2h 35m
imdb रेटिंग : 6.9/10
मुख्य भूमिका : रश्मिका मंदना और गणेश
फिल्म की कहानी
कुश जो कि एक डॉक्टर है, कुश के परिवारवाले चाहते हैं कि वह शादी कर ले लेकिन वह ऐसा नहीं चाहता। बाद में, उसकी शादी जबरदस्ती खुशी के साथ हो जाती है। शुरू में वह दोनो एक दूसरे को बहुत ही संस्कारी मानते हैं। लेकिन जब दोनों एक-दूसरे के बारे में जानते हैं तो वह चौंक जाते हैं ।
11. पुष्पा (Pushpa : The Rise)
2021, एक्शन/थ्रिलर, 2h 59m
imdb रेटिंग : 7.9/10
मुख्या भूमिका : अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना
फिल्म की कहानी
यह फिल्म लाल चंदन के तस्करों के ऊपर बनाई गई है कि कैसे वह लोग पुलिस से बचकर लाल चंदन की तस्करी करते हैं और खूब पैसा कमाते हैं। जिसने बड़े बड़े नेता भी शामिल होते हैं।
12. Sarileru Neekevaru
imdb रेटिंग : 6.0 Comedy,Drama
मुख्या भूमिका : महेश बाबू और रश्मिका मंदाना
फिल्म की कहानी :
अजय, एक सेना प्रमुख, कुरनूल को यात्रा करता है जब उन्हें एक गुप्त मिशन सौंपा जाता है। हालांकि, वह खुद को एक प्रमुख घोटाले के बीच में पाता है और सत्य को उजागर करने के लिए बाहर निकलता है। तभी सफर के दौरान वह एक लड़की से मिलता है जो प्यार करने लगती है और उसी से शादी करना चाहती है।
13. Sita Ramam
2022, रोमांस/ड्रामा, 2h 43m
imdb रेटिंग : 8.5/10
मुख्या भूमिका : डुल्कर सलमान, मृनाल ठाकुर और रश्मिका मंदाना
फिल्म की कहानी
सीता नाम की लड़की का पत्र मिलने के बाद एक अनाथ सैनिक का जीवन बदल जाता है। वह उससे मिलता है और उनके बीच प्यार खिलता है। जब वह कश्मीर में उसके शिविर में लौटता है, तो वह सीता को एक पत्र भेजता है जो उस तक नहीं पहुंचेगा।
मुझे उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा ।अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया हो तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूले और हमारी इस वेबसाईट (filmyjankaari.blogspot.com) को फॉलो करना भी।ताकि इसी तरह की पोस्ट आपको मिलती रहें।
इसे भी पढ़ें :
Comments
Post a Comment