Peaky Blinders Hindi Dub Release Date in India | भारत में पीकी ब्लाइंडर्स हिंदी डब में कब रीलीज होगा।
आज हम बात करने वालें हैं पीकी ब्लाइंडर्स के हिंदी डब वर्जन के बारे कि यह नेटफ्लिक्स पर कब रीलीज होगा, और साथ ही यह भी बताएंगे कि अब तक इस वेब सिरीज़ के कितने सीजंस रिलीज हो चुके हैं।
वैसे हम आपको बता दें कि 'पीकी ब्लाइंडर्स' को बीबीसी स्टूडियो ने बनाया है, यह नेटफ्लिक्स का खुद का शो नही है। पहले इस शो को बीबीसी वन पर रिलीज़ किया गया था। लेकिन बाद में नेटफ्लिक्स ने इसके वर्ल्डवाइड रिलीज के राइट्स को खरीद लिया था। जिसके बाद यह शो नेटफ्लिक्स पर आया।
इस शो में कुल छह सीज़न है। इसका पहला सीज़न 2013 में आया था,जिसका निर्देशन ओटो बाथर्स्ट और टॉम हार्पर ने किया था। इसके बाद 2014 में इसका दूसरा सीजन आया। फिर दो साल बाद 2016 में इसका तीसरा सीज़न आया, जिसे डायरेक्ट किया था टिम मायलेंट्स ने। दर्शकों से लगातार अच्छे रिव्यू मिलने के बाद बीबीसी ने इसके चौथे और पांचवें सीज़न की घोषणा एक साथ कर दी थी और साथ ही यह बताया था कि दोनों सीजनस में 6-6 एपिसोड होंगे।
Peaky Blinders की कहानी क्या है।
यह एक क्लासिक क्राइम, ड्रामा सीरीज है। जिसे प्रथम विश्व युद्ध के दौरान बर्मिंघम में स्थापित किया गया है। यह एक अपराधिक परिवार की कहानी है, जो पीकी ब्लाइंडर्स किताब से प्रेरित है। पीकी ब्लाइंडर्स एक शहरी युवाओ का एक गिरोह था। जो 19वीं से लेकर 20वीं सदी की शुरुआत तक शहर में सक्रिय था। हालाँकि, यह एक काल्पनिक सीरीज है,जिसका वास्तव की घटनाओं से कोई लेना देना नही है। यह सिर्फ और सिर्फ लोगों के मौज के लिए बनाई गई है।
Peaky Blinders हिंदी में कब रिलीज़ होगा।
यह शो जैसे ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुआ। हिंदी दर्शकों के बीच इस शो को लेकर क्रेज़ बढ़ गया। और उन्होंने इस शो को हिंदी डब में देखने की मांग की जैसा कि आप जानते ही होंगे कि नेटफ्लिक्स इंडिया का सबसे बड़ा ओटीटी प्लेटफार्म है। जिसके पास इंडिया में सबसे ज्यादा एक्टिव सब्सक्राइबर हैं।
अब तक पीकी ब्लाइंडर्स के 6 सीज़न चुके हैं, और अभी तक इसकी हिंदी डब रिलीज़ से जुड़ी कोई भी खबर निकल कर नही आई है। क्योंकि यह वेब सिरीज़ नेटफ्लिक्स ने खुद नही बनाई है । बल्कि बीबीसी ने बनाया है और इसके हिंदी डबिंग राइटस बीबीसी के ही पास हैं,और जब तक वह नही चाहेगा तब तक यह शो हिंदी में डब नही होगा। अगर यह शो नेटफ्लिक्स का होता तो अब तक यह हिंदी डब में रिलीज़ हो चुका होता। खैर हो सकता है कि भविष्य में नेटफ्लिक्स इसके हिंदी डबिंग राइटस को खरीद ले और यह शो हमें हिंदी में देखने को मिल जाए।
Peaky Blinders की कास्ट में कौन कौन है।
- सिलियन मर्फी (थॉमस शेल्बी)
- पॉल एंडरसन (आर्थर शेल्बी)
- सोफी रंडल (एडा शेल्बी)
- हेलेन मैकक्रोरी (चाची पोली / पोली ग्रे)
- नेड डेनिह (चार्ली स्ट्रॉन्ग)
- फिन कोल (माइकल ग्रे)
- इयान पेक (करली)
- हैरी किर्टन (फिन शेल्बी)
- जो कोल (जॉन शेल्बी)
- कैटी ली (जॉनी डॉग्स)
- एनाबेल वालिस (ग्रेस बर्गेस / ग्रेस शेल्बी)
- केट फिलिप्स (लिंडा शेल्बी)
- एमी-फफियन एडवर्ड्स (एस्मे शेल्बी)
- टोनी पिट्स (सार्जेंट मॉस / इंस्पेक्टर मॉस)
- जॉर्डन बोल्जर (इसीया / इसीह जीसस / यशायाह)
- सैम नील (इंस्पेक्टर चेस्टर कैंपबेल/मेजर चेस्टर कैंपबेल) बेंजामिन जेफान्याह (यिर्मयाह जीसस / जिमी जीसस)
- टॉम हार्डी (अल्फी सोलोमन्स)
- एडान गिलेन (अबेरामा गोल्ड(
- चार्ली मर्फी (जेसी ईडन)
- अन्या टेलर-जाय (जीना ग्रे)
- सैम क्लाफलिन (ओसवाल्ड मोसले)
- डेव साइमन लंकास्टर (अधिकारी मुल्चाए)
- जेन्सन क्लार्क (चार्ल्स शेल्बी)
Comments
Post a Comment