Skip to main content

Cobra Kai Season 6 Release Date in India - कोबरा काई के सीजन 6 की तारीख

7 Best Netflix Hollywood Web Series List, Which were Released in Hindi dubbed in January 2022

हॉलीवुड वेब सिरीज़ो की लिस्ट जो हिंदी डब में जनवरी 2022 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।


इस साल नेटफ्लिक्स पर कई वेब सिरीज़ रिलीज़ होने वाली हैं। जिनमें नई वेब सिरीज़ के साथ - साथ पुरानी वेब सिरीज़ के नए सीजन्स भी शामिल हैं। जिनका इंतजार दुनियाभर में दर्शक काफी समय से कर रहे थे। जिन्हे पिछले साल रिलीज़ होना था, लेकिन किसी वजह के चलते वो नही रिलीज़ हो पाए थी। 

इस लिस्ट में हमने सिर्फ और सिर्फ हॉलीवुड की उन वेब सिरीज़ का नाम ही शामिल किया है, जो इंग्लिश के साथ साथ हिंदी डब में भी रिलीज़ होंगी। तो आइए जानते हैं कि इस साल जनवरी 2022 में नेटफ्लिक्स पर कितनी हॉलीवुड वेब सिरीज़ हिंदी डब में रिलीज़ होंगी।

Stranger Things के सीजन 4 से लेकर Vikings Valhalla ,Inventing Anna जैसे कई नई नेटफ्लिक्स वेब सिरीज़ भी इसी साल रिलीज़ होने वाली हैं। 2022 में नेटफ्लिक्स पर देखने के लिए बहुत कुछ है। 

नेटफ्लिक्स की सबसे लोकप्रिय वेब सिरीज़ जैसे Sex Education, Shadow and Bone, You, Bridgerton, Love is Blind के भी नए सीजन्स इसी साल रिलीज होने वाले हैं। नीचे हमने जनवरी 2022 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाले सभी वेब सिरीज़ की पूरी लिस्ट साझा की है।

ज़रूरी बात : अगर आपको इनमें से कोई भी वेब सिरीज़ हिंदी डब में फ्री में देखना चाहते हैं तो, आप इस लिंक 👉 Qoura पर जाकर किसी भी पोस्ट के नीचे कॉमेंट बॉक्स में उस वेब सिरीज़ का नाम लिखिए, आपको उस वेब सीरीज की लिंक मिल जायेगी।

जनवरी 2022 में नेटफ्लिक्स पर कितनी हॉलीवुड वेब सिरीज़ हिंदी डब में रिलीज़ हुई हैं ?

जनवरी 2022 में नेटफ्लिक्स पर 7 हॉलीवुड वेब सिरीज़ हिंदी डब में रिलीज़ हुई हैं। जिसमें नई वेब सीरीज के साथ साथ कुछ पुरानी वेब सीरीज के नए सीजन्स भी शामिल है। लिस्ट नीचे मौजूद है👇

1.Rebelde

टोटल सीजन्स : 1
हिंदी रिलीज़ डेट : 5 जनवरी 2022
कहां देखें : Netflix पर
वेब सिरीज़ की कहानी 
इसकी कहानी स्कूल के एक म्यूजिक बैंड पर आधारित है। जिसमें अलग अलग जगह से आए हुए बच्चे खुद का एक म्यूजिक बैंड बनाते हैं। इस बीच उन्हें स्कूल में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

2.Archive 81 

टोटल सीजन्स : 1
हिंदी रिलीज़ डेट : 14 जनवरी 2022
कहां देखें : Netflix पर
वेब सिरीज़ की कहानी 
इस वेब सिरीज़ में हमें एक लड़के की कहानी दिखाई गई है। जिसके पास खराब हुई टेप को ठीक करने का हुनर होता है। एक दिन उसके पास एक आदमी कुछ जली हुई वीडियो टेप्स लेकर आता है और वह उन्हें ठीक करने के बदले ढेर सारे पैसे देना का वादा करता है। जब वह उन जली हुई वीडियो टेप्स को ठीक कर लेता है और उन्हें एक एक करके देखना शुरू करता है तो उसे उन टेप्स में एक लड़की के बारे में पता चलता है जो उसके पिता की मरीज़ हुआ करती थी। साथ ही उसे अपने पिता और उस लड़की से जुड़े कई राज़ का पता चलता है।


3.Too Hot to Handle Season 3 

टोटल सीजन्स : 3
हिंदी रिलीज़ डेट : 19 जनवरी 2022
कहां देखें : Netflix पर
वेब सिरीज़ की कहानी
यह एक एडल्ट वेब सिरीज़ है। इसमें दुनिया भर से 10 हॉट सिंगल लड़के और लड़कियों को बुलाया जाता है और उन्हें गेम खेलने के लिए कहा जाता है, जिसमें उन्हें एक महीने तक एक दूसरे के साथ रहना होता वो भी बिना सेक्स किए और जो लोग इस टास्क को पूरा कर लेंगे उन्हें एक लाख डॉलर इनाम के तौर पर दिया जायेगा। लेकिन इस खेल के कुछ नियम होते हैं जैसे अगर कोई लड़का या लड़की एक दूसरे के साथ सेक्स कर लेते हैं तो इनाम के एक लाख में से दस हजार डॉलर काट लिए जायेंगे। तो क्या वो अपने आपको रोक पाएंगे या इस खेल को जीतेंगे आगे जानने के लिए इस वेब सिरीज़ को देखें।

4.Ozark season 4 Part 1 

टोटल सीजन्स : 4
हिंदी रिलीज़ डेट : 21 जनवरी 2022
कहां देखें : Netflix पर
वेब सिरीज़ की कहानी
एक सीधा साधा आदमी जो कि प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है, एक दिन काम से घर लौटते वक्त उसको कुछ लोग किडनैप कर लेते हैं। बाद में उसे पता चलता है कि उसका दोस्त एक मेक्सिकन ड्रग माफिया के लिए काम करता था। जो उसके पैसे को ब्लैक से व्हाइट करता था, लेकिन किसी वजह से वह पैसे वक्त पर नहीं लौटा पाता, जिससे नाराज़ होकर वह ड्रग माफिया उसके साथ उसके दोस्तों को भी किडनैप कर लेता है। और सब को एक एक करके मारने लगता है, लेकिन जैसे ही उसकी बारी आती है तो वह उस ड्रग माफिया से कहता है कि अगर वह उसको छोड़ दे तो, वह उसके पैसों को व्हाइट बना सकता है। और वह हमेशा के लिए उस माफिया के चंगुल में फंस जाता है।

5. Snowpiercer Season 3

टोटल सीजन्स : 3
हिंदी रिलीज़ डेट : 25 जनवरी 2022
कहां देखें : Netflix पर
वेब सिरीज़ की कहानी
इसकी कहानी एक ऐसे दुनिया की जहां लोग ट्रेन के अंदर जिंदगी गुजारते हैं, दरअसल इस वेब सिरीज़ में होता ये है कि आज से कई साल बाद जब पृथ्वी पर ग्लोबल वार्मिंग की वजह से गर्मी इतनी ज्यादा बढ़ गई कि मजबूरन साइंटिस्ट को एक तरीका ढूढना पड़ा जिससे वह इस पृथ्वी को ठंडा कर सकें। जिसके लिए वह एक ऐसे केमिकल का इजात करते है जो आसमान में जाकर वहां का मौसम बदल सके लेकिन वह केमिकल इतना शक्तिशाली होता है कि वह आसमान में इतनी ठंड पैदा कर देता है कि जिससे पूरी दुनिया भयंकर बर्फबारी होने लगती है और पूरी पृथ्वी धीरे धीरे जमने लगती है। जिससे बचने के लिए कुछ अमीर लोग ऐसी ट्रेन बनवाते हैं, जिसके अंदर वह आराम से रह सकें। और उस ट्रेन के अंदर सब कुछ होता है, जो एक आम इंसान को जिंदगी गुजारने के लिए चाहिए होता है।

6. The Woman in the House Across the Street from the Girl in the Window 

टोटल सीजन्स : 1
हिंदी रिलीज़ डेट : 28 जनवरी 2022
कहां देखें : Netflix पर
वेब सिरीज़ की कहानी
एक औरत जो दिमागी रूप से बीमार होती है। जिसका इलाज उसके घर में चलता है। एक दिन उसके पड़ोस में कुछ नए पड़ोसी आते है, एक दिन वह अपनी खिड़की पर बैठकर वाईन पी रही होती है, तभी वह सामने के घर में मर्डर होते हुए देख लेती है। जब वह पुलिस को इस बात की सूचना देती है तो वह उसे झूठ मानते हैं। और आगे जानने के लिए वेब सिरीज़ को देखें।

7. Feria : The Darkest Lights 

टोटल सीजन्स : 1
हिंदी रिलीज़ डेट : 28 जनवरी 2022
कहां देखें : Netflix पर
वेब सिरीज़ की कहानी
एक औरत जिसके दो बेटियां होती हैं। वह एक सीक्रेट ग्रुप का हिस्सा होती है, जो कि शैतान की पूजा करते हैं। लेकिन उसकी बेटियों को इस बात की ख़बर नही होती है। तभी एक दिन वह औरत और उसके ग्रुप के सभी लोग अचानक से गायब हो जाते हैं। जब पुलिस इस मामले की छानबीन करती है तो उनके हाथ बहुत सारे ऐसे सबूत लगते हैं, जिससे ये पक्का हो जाता हैं कि किसी तरह का काला जादू करते थे और यह जैसे ही यह बात मीडिया को पता चलती है वैसे ही पूरे शहर में कोहराम मच जाता है और सभी लोग उस औरत की दोनो बेटियों को भी इसका दोषी मानने लगते हैं। जिससे तंग आकर उस औरत की छोटी बेटी सच्चाई को सामने लाने और अपनी मां को ढूढने के लिए उस ग्रुप से जुड़ जाती है। फिर क्या होता है आगे और जानने के लिए इस वेब सिरीज़ को देखें।


8. All of Us are Dead  

टोटल सीजन्स : 1
हिंदी रिलीज़ डेट : 28 जनवरी 2022
कहां देखें : Netflix पर
वेब सिरीज़ की कहानी
एक साइंटिस्ट का बेटा जो कि बहुत कमज़ोर होता है। स्कूल के कुछ बच्चे उसको खूब तंग करते हैं, जिससे परेशान होकर वह आत्महत्या की कोशिश करता है,लेकिन बच जाता है। जब उसके पिता को इस बात का पता चलता है, तो वह उसे ताकतवर बनाने के लिए एक दवा का इजात करता है जो किसी भी इंसान को बहुत ज्यादा ताकतवर बना दे। लेकिन किसी गड़बड़ी के चलते वह उसके बेटे को ज़ोंबी में बदल देती है और धीरे धीरे यह वायरस पूरे शहर में फैल जाता है।

मुझे उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा,अगर पसंद आया हो तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूले और हमारी इस वेबसाईट
(filmyjankaari.blogspot.com) को फॉलो करना भी।ताकि इसी तरह की पोस्ट आपको मिलती रहे। 

इसे भी पढ़े :

नेटफ्लिक्स की हॉलीवुड वेब सिरीज़ जो मार्च 2022 में हिंदी डब में रिलीज़ हुई थी।

नेटफ्लिक्स की हॉलीवुड वेब सिरीज़ जो फ़रवरी 2022 में हिंदी डब में रिलीज़ हुई थी।

Marvel All Hindi Dubbed Web Series list in Order| मार्वल की सभी हिंदी डब वेब सीरीज की लिस्ट।

Rashmika Mandanna All Hindi Dubbed Movies List| रश्मिका मंदाना की सभी हिंदी डब फिल्मों की सूची

DC All Upcoming Hindi Dubbed Movies in 2022 list | डीसी की सभी फिल्मों की लिस्ट जो 2022 में हिंदी में रिलीज़ होने वाली हैं।

Rashmika Mandanna All Upcoming Hindi Dubbed Movies list in 2022 | 2022 में रश्मिका मंदाना की सभी आगामी हिंदी डब फिल्मों की सूची।  




Comments