Skip to main content

Cobra Kai Season 6 Release Date in India - कोबरा काई के सीजन 6 की तारीख

7 Best Netflix Hindi Dubbed Web Series which were Released in February 2022

हॉलीवुड वेब सिरीज़ो की लिस्ट जो हिंदी डब में फरवरी 2022 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।

अब जब 2022 का पहला महीना खत्म हो चुका है, इसलिए हमने फरवरी महीने में नेटफ्लिक्स पर हिंदी डब में रिलीज होने वाली हॉलीवुड वेब सीरीज की लिस्ट तैयार की हैं। इस महीने भी नेटफ्लिक्स पर कई नई वेब सिरीज रिलीज़ हो रही हैं।

इस साल के पहले महीने में लगातार कई बढ़िया वेब सिरीज़ देने के बाद नेटफ्लिक्स यहीं नहीं रुका। उसने अगले महीने के लिए भी बहुत कुछ संभाल के रखा था। जिसमें कुछ नई वेब सिरीज़ के साथ साथ पुरानी वेब सीरीज के नए सीजन्स भी शामिल हैं, जो कि इसी महीने रिलीज़ होंगे। तो बिना किसी देरी के आइए जानते हैं कि फरवरी 2022 में नेटफ्लिक्स के ऊपर कितनी वेब सीरीज हिंदी डब में रिलीज़ होने वाली हैं।

ज़रूरी बात : अगर आपको इनमें से कोई भी वेब सिरीज़ हिंदी डब में फ्री में देखना चाहते हैं तो, आप इस लिंक 👉 Qoura पर जाकर किसी भी पोस्ट के नीचे कॉमेंट बॉक्स में उस वेब सिरीज़ का नाम लिखिए, आपको उस वेब सीरीज की लिंक मिल जायेगी।

फरवरी 2022 में नेटफ्लिक्स पर कितनी हॉलीवुड वेब सिरीज़ हिंदी डब में रिलीज़ होने वाली हैं ?

फरवरी 2022 में नेटफ्लिक्स पर 7 हॉलीवुड वेब सिरीज़ हिंदी डब में रिलीज़ हुई हैं। जिसमें नई वेब सीरीज के साथ - साथ कुछ पुरानी वेब सीरीज के नए सीजन्स भी शामिल है। 

               ये रही वेब सिरीज़ की लिस्ट 👇

1. Raising Dion Season 2

टोटल सीजन्स : 2

हिंदी रिलीज़ डेट : 1 फरवरी 2022

कहां देखें : Netflix पर

वेब सिरीज़ की कहानी 

एक बच्चा जिसके अंदर पैदाईशी कुछ सुपरपावर होती हैं, लेकिन उसे इस बात का पता नही होता है। जब वह बड़ा होता है तो उसे इस बात का पता चलता है और वह उन शक्तियों को सीखने का प्रयास करता है, जिसमें उसे कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उसे बचपन से ही उसकी मां ने ही पाला होता है। इस वेब सिरीज़ के ज्यादातर हिस्सों में हमें मां और बेटे के अटूट रिश्ते को दिखाया जायेगा।


2. Dark Desire Season 2

टोटल सीजन्स : 2

हिंदी रिलीज़ डेट : 2 फरवरी 2022

कहां देखें : Netflix पर

वेब सिरीज़ की कहानी 

एक शादीशुदा औरत जो अपनी शादीशुदा जिंदगी से परेशान होकर घर से दूर घूमने के लिए जाती है। वहां उसकी दोस्ती एक हैंडसम आदमी से हो जाती है, काफी वक्त साथ बिताने के बाद वह दोनो एक दूसरे के बहुत करीब आ जाते हैं। हालांकि जल्द ही उस औरत को इस बात का एहसास हो जाता है कि उसने अपने परिवार को धोका दिया है और वह उस आदमी रिश्ता तोड़ने का फैसला करती है।


3. Inventing Anna 

टोटल सीजन्स : 1

हिंदी रिलीज़ डेट : 11 फरवरी 2022

कहां देखें : Netflix पर

वेब सिरीज़ की कहानी 

यह वेब सीरीज एक सच्ची घटना पर आधारित है। इस वेब सिरीज़ की कहानी एना नाम की एक चलबाज़ लड़की पर आधारित है,जिसने न्यू यॉर्क के बड़े बड़े होटल्स के साथ साथ वहां के नामी गिरामी लोगों को अपनी झूठी कहानी सुना के लूट लिया था। इस वेब सिरीज़ को आपको एक बार देखनी चाहिए।


4. Love is Blind Season 2 

टोटल सीजन्स : 2

हिंदी रिलीज़ डेट : 11 फरवरी 2022

कहां देखें : Netflix पर

वेब सिरीज़ की कहानी 

एक लड़की जो की गांव में रहती है, गांव वालों की नजर में वह बेहद शर्मीली और डरी हुई लड़की होती है,ज्यादातर लोग उसे संस्कारी लड़की के रूप में देखते है,जो ना किसी से ज़्यादा बात करती है और ना ही ऐसी हरकत जिससे उसके परिवार का नाम खराब हो। एक दिन उसकी मुलाकात एक शराबी लड़के से होती है, जो गांव में बहुत ज़्यादा बदनाम होता है। दोनो में दोस्ती हो जाती है धीर धीरे वह दोनो एक के बहुत करीब आ जाते हैं और लड़की को उससे प्यार हो जाता है। लेकिन यह बात जब गांव वालों को पता चलेगी तो क्या वह उसे अपनाएंगे या फिर उसे गिरी नजरों से देखना शुरू कर देंगे। यह एक रोमांटिक वेब सिरीज़ है, अगर आप भी रोमांटिक फिल्मों को देखना पसंद करते हैं तो यह वेब सिरीज़ आपको एक बार जरूर देखनी चाहिए।


5. Space Force Season 2

टोटल सीजन्स : 2

हिंदी रिलीज़ डेट : 18 फरवरी 2022

कहां देखें : Netflix पर

वेब सिरीज़ की कहानी 

इसमें कुछ लोगों का एक ग्रुप बनाया जाता है ताकि वह अमेरिका के लिए अंतरिक्ष में एक फोर्स तैयार कर सकें। इस वेब सिरीज़ में आपको साइंस फिक्शन के साथ साथ कॉमेडी भी खूब भर भर के देखने को मिलेगी।


6. Vikings: Valhalla 

टोटल सीजन्स : 1

हिंदी रिलीज़ डेट : 25 फरवरी 2022

कहां देखें : Netflix पर

वेब सिरीज़ की कहानी 

इस वेब सिरीज़ की कहानी इससे पहले आई वाइकिंग सिरीज़ के बाद की है। जिसमें वाइकिंगस ने इंग्लैंड को काफी बार लूटने के बाद वहां के राजा से समझौता किया कि अब से वाइकिंगस वहां कभी हमला नहीं करेंगे बदले में अगर उनको वहां रहने की इजाज़त दे दी जाए। जो कि 100 साल से ज़्यादा वक्त तक चला लेकिन एक दिन इंग्लैंड के राजा को यह बात खटकने लगती है और वो वहां के सभी वाइकिंगस को कत्ल करा देता है। जब यह बात बाकी बचे हुए वाइकिंगस को पता चलती है तो वह बदला लेने की योजना बनाते हैं।


7. Juvenile Justice 

टोटल सीजन्स : 1

हिंदी रिलीज़ डेट : 25 फरवरी 2022

कहां देखें : Netflix पर

वेब सिरीज़ की कहानी 

एक ऐसी औरत जो जज होती है, लेकिन उसे मुजरिमों से काफी नफरत होती है खासकर नाबालिग मुजरिम जो कि अपने नाबालिग होने का गलत फायदा उठाते हैं और बड़े बड़े जुर्म करते हैं। क्योंकि वह जानते हैं कि नाबालिग होने की वजह से उन्हें कोई गंभीर सजा नही होगी। ऐस ही एक दिन उसके पास एक ऐसा केस आता है, जिसमें कुछ नाबालिग बच्चे दोषी होते हैं, तो क्या वह इन बच्चों से इंसाफ कर पाएगी या नहीं। यह जानने के लिए सिरीज़ को देखें। अगर आप कोर्टरूम ड्रामा देखना पसंद करते हैं तो यह आपके लिए बहुत अच्छी वेब सिरीज़ वेब सीरीज है।

मुझे उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा,अगर पसंद आया हो तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूले और हमारी इस वेबसाईट (filmyjankaari.blogspot.com) को फॉलो करना भी, ताकि इसी तरह की पोस्ट आपको मिलती रहे। 

इसे भी पढ़ें :








Comments