Skip to main content

Cobra Kai Season 6 Release Date in India - कोबरा काई के सीजन 6 की तारीख

Marvel All Hindi Dubbed Web Series list in Order - मार्वल की सभी वेब सिरीज़ की लिस्ट, जो हिंदी डब में मौजूद हैं

List of Marvel All Hindi Dubbed Web Series in Order| मार्वल की सभी वेब सिरीज़ की लिस्ट, जो हिंदी डब में मौजूद हैं।


मार्वल जो कि MCU के नाम से भी जाना जाता है,आज पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। जिसके पीछे किसी का हाथ है तो,वह है मार्वल स्टूडियोज़ के प्रमुख केविन फाइजी। जिन्होंने मार्वल को इस मुकाम तक पहुंचाया और हमें ऐसे सुपरहीरोज़ से वाकिफ कराया जिनके बारे में हमने कभी सुना भी नहीं था। 

इसे भी पढ़ें 👇

मार्वल स्टूडियोज की पहली फिल्म साल 2008 में रिलीज़ हुई थी,जिसका नाम आयरन मैन था। इस फिल्म ने रिलीज़ होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था,और ताबड़तोड़ कमाई की थी। आप को बता दे की 140 मिलियन डॉलर के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस से 585.8 मिलियन डॉलर की कमाई की थी। जिसने मार्वल स्टूडियोज़ को और फिल्म बनाने के लिए प्रेरित किया। तब से लेकर आज तक इन फिल्मों का सिलसिला लगातार जारी है। इनकी सबसे बड़ी हिट फिल्म थी एवेंजर्स एंडगेम। जिसने 2.7 बिलियन डॉलर की कमाई करके,दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का खिताब अपने नाम कर लिया था। जिससे इस स्टूडियो का नाम पूरी दुनिया भर में और मशहूर हो गया।

अब बात करते हैं मार्वल की वेब सीरीज के बारे में, फिल्मों में सफलता पाने के बाद मार्वल ने वेब सीरीज में अपना हाथ आजमाना चाहा जिसमे वह सफल रहे। वैसे तो मार्वल ने बहुत सारी वेब सीरीज बनाई हैं, लेकिन हमने इस लिस्ट में सिर्फ उन वेब सीरीज का नाम ही जोड़ा है,जिन्हें मार्वल ने खुद हिंदी में डब करवाके रिलीज कराया है।

मार्वल की कितनी वेब सिरीज़ हिंदी में डब नही हुई हैं ?

सिर्फ 2 वेब सिरीज़ Wanda vision और What if जो हिंदी में डब नही हुई हैं।

मार्वल की सभी वेब सिरीज़ को हिंदी डब में फ्री में कैसे देखें ?

ज़रूरी बात : अगर आप इन वेब सिरीज़ को फ्री में देखना चाहते हैं तो, आप इस लिंक👉 Quora पर जाकर किसी भी पोस्ट के कॉमेंट बॉक्स में वेब सिरीज़ का नाम लिखिए आपको उस वेब  सिरीज़ की लिंक मिल जायेगी।

सभी वेब सीरीज की लिस्ट नीचे दी गई है।👇

Jessica Jones (जेसिका जोन्स)


टोटल सीज़न : 3

भाषा : हिंदी-अंग्रेज़ी

रिलीज का साल : 2015 - 19

हिंदी डब में कहां देखें : Netflix पर

सिरीज़ की कहानी 

इस सीरीज की कहानी जेसिका जोन्स नाम की एक लड़की पर आधारित है,जो न्यू यॉर्क शहर में रहती है। उसमें कुछ असाधारण शक्ति होने के कारण वह सब से छिप कर रहती है। जेसिका अपना जीवन गुजारने के लिए एक प्राइवेट खोजकर्ता के रूप में काम करती है,जिसमे उसकी शक्तियां बहुत काम आती हैं। इसी बीच वह एक PTSD नामक दिमागी बीमारी से भी पीड़ित हो जाती है। 

Luke Cage (ल्यूक केज)

टोटल सीजन : 2

भाषा : हिंदी-अंग्रेज़ी

रिलीज़ का साल : 2016-19

हिंदी डब में कहां देखें : Netflix पर

सिरीज़ की कहानी 

एक असफल हुए प्रयोग के बाद उसे सुपर ताकत और अटूट त्वचा जैसी शक्तियां मिल जाती है। ल्यूक केज आधुनिक समय के हार्लेम, न्यूयॉर्क शहर में अपने जीवन के पुनर्निर्माण की कोशिश कर रहा एक भगोड़ा बन जाता है।  लेकिन वह जल्द ही छाया से बाहर आ गया है और उसे अपने शहर के लिए एक लड़ाई लड़नी चाहिए - उसे उस अतीत का सामना करने के लिए मजबूर करना जिसे उसने दफनाने की कोशिश की थी।

Daredevil (डेयरडेविल)

टोटल सीज़न : 3

भाषा : हिंदी-अंग्रेज़ी

रिलीज़ का साल : 2016

हिंदी डब में कहां देखें : Netflix पर

सिरीज़ की कहानी 

दिन में अंधा वकील, रात में चौकस सुपरहीरो। मैट मर्डॉक डेयरडेविल के रूप में न्यूयॉर्क के अपराध से लड़ता है। मैट मर्डॉक बचपन में हुई एक दुर्घटना से अंधा हो गया था। लेकिन उसी के साथ उसमे कुछ असाधारण शक्तियां भी मिल जाती हैं।जैसे अंधा होने के कारण वह देख नही सकता लेकिन उसकी सुनने की शक्ति हद से ज्यादा बढ़ जाती है। अब वह इन शक्तियों का उपयोग न्याय देने के लिए करता है, न केवल अपनी खुद की कानूनी फर्म में एक वकील के रूप में बल्कि रात में निगरानी करने वाले के रूप में भी। 

Falcon & The Winter Soldier ( फाल्कन एंड द विंटर सोल्जर)

टोटल सीजन : 1

भाषा : हिंदी-अंग्रेज़ी

रिलीज़ का साल : 2021

हिंदी डब में कहां देखें : Disney+Hotstar पर

सिरीज़ की कहानी 

इस सीरीज की कहानी एवेंजर्स : एंडगेम' की घटनाओं के बाद की है। फाल्कन और बकी बार्न्स एक वैश्विक साहसिक कार्य में शामिल होते हैं जो उनकी ताकतों और उनके सब्र का इम्तेहान लेती है। 

Loki (लोकी)

 टोटल सीजन : 1

 भाषा : हिंदी-अंग्रेज़ी

 रिलीज का साल : 2021

 हिंदी डब में कहां देखें : Disney+Hotstar पर

 सिरीज़ की कहानी 

एवेंजर्स: एंडगेम की फिल्म के दौरान टेसरैक्ट को चुराने के बाद, लोकी एक नई टाइमलाइन में चला जाता है। इस सीरीज की कहानी लोकी की उसी टाईमलाइन पर आधारित होगी। जो कि एक नौकरशाही संगठन है, जो एक टाइमलाइन से दूसरी 
टाइमलाइन में जाने लोगों पर निगरानी रखता है। वे लोकी को एक विकल्प देते है या तो वो उसे मिटा दें या फिर उसके कारण समयरेखा में हुई गड़बड़ी को ठीक करने में वह उनकी मदद करें। लोकी बड़ी चतुराई से उनकी मदद करने का फैसला करता है। 

Hawkeye ( हॉकआई )

टोटल सीज़न : 1

भाषा : हिंदी और अंग्रेजी

रीलीज का साल : 2021

हिंदी डब में कहां देखें : Disney+Hotstar पर

सिरीज़ की कहानी 

इस सीरीज की कहानी भी एवेंजर्स एंडगेम की बाद की होगी।जहां हमें हॉक आई की कहानी को दिखाया जायेगा। इसकी कहानी आधारित होगी केट नाम की एक 22 वर्षी लड़की पर,जिसने एवेंजर 1 की लड़ाई में हॉक आई को लड़ते हुए देख लेती है। वहीं से वो हॉक-आई की फैन बन जाती और उसी की तरह एक महान तीरंदाज बनने का फैसला करती है। फिर कैसे वह हॉक आई से मिलती है और दोनो एक साथ मिल कर अपराधियों से लड़ते हैं। और जानने के लिए सीरीज को देखें।

Moon Knight ( मून नाईट )

टोटल सीज़न : 1

भाषा : हिंदी और अंग्रेजी

रीलीज का साल : 2022

हिंदी डब में कहां देखें : Disney+Hotstar पर

सिरीज़ की कहानी 

इसकी कहानी स्टीवन ग्रांट नाम के एक शख्स की है जो एक गिफ्ट शॉप में काम करता है। वह एक बीमारी से पीड़ित हो जाता है, जो उसे ब्लैकआउट और दूसरे जीवन की यादें दिखाती है। वह इस बात को समझ नही पता कि उसके साथ यह क्या हो रहा है लेकिन बाद में स्टीवन को यह पता चलता है कि उसे आइडेंटिटी डिसऑर्डर की बीमारी है और उसके ऊपर किसी तरह की आत्मा का साया है जो उससे बुरे लोगों का कत्ल करवाती है।

Ms Marvel ( मिस मार्वल )

टोटल सीज़न : 1

भाषा : हिंदी और अंग्रेजी

रीलीज का साल : 2022

हिंदी डब में कहां देखें : Disney+Hotstar पर

सिरीज़ की कहानी 

इसकी कहानी कमाला खान नाम की एक लड़की की है जो न्यू जर्सी की एक किशोर पाकिस्तानी अमेरिकी है, जिसके शरीर को आकार देने की क्षमता है, जिसे पता चलता है कि उसके पास "अमानवीयता" कहानी के बाद में अमानवीय जीन है और वह अपनी मूर्ति कैरल डेनवर्स से सुश्री मार्वल का पद ग्रहण करती है। डेनवर कैप्टन मार्वल बनने के बाद।

She Hulk : Attorney at law


टोटल सीज़न : 1

भाषा : हिंदी और अंग्रेजी

रीलीज का साल : 2022

हिंदी डब में कहां देखें : Disney+Hotstar पर

सिरीज़ की कहानी 

जेनिफर वाल्टर्स जो कि 30 साल की हो चुकी हो है लेकिन अभी तक उसकी शादी नही हुई है। इसीलिए वह खुद एक परिवार शुरू करना चाहती है लेकिन किसी वजह के ऐसा नहीं हो पाता। वह एक वकील के रूप में अपना जटिल जीवन गुज़ार रही रही होती है, तभी उसे पता चलता है कि उसके शरीर में कुछ बदलाव आ रहे हैं, जो हरे रंग की 6-फुट-7-इंच के हल्क में बदल जाती है।


यहाँ आपको हिंदी डब फिल्मों और वेब सीरीज से जुडी़ सारी खबरें सबसे पहले मिलेंगी। अगर आप भी इसी तरह ​​की अपडेट्स पाना चाहते हैं, तो हमारे इस वेबसाइट (Filmyjankaari.blogspot.com) को फॉलो कर ले ताकि आप फिल्मों से जुडी़ खबरें सबसे पहले पा सकें। यहाँ आपको हॉलीवुड और साउथ फिल्मों से जुडी़ सारी खबरें मिलेंगी।

इसे भी पढ़ें : 👇









Comments

Post a Comment